क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला अन्तर्गत नगर पंचायत सुगौली में एन0एच0 527डी0 से सुगौली संधि स्थल तक जानेवाली सड़क संकीर्ण एवं जर्जर रहने के कारण आमजन को आवागमन में कठिनाई होती है,यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त सड़क का चौड़ीकरण कराते हुये जीर्णोद्धार कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?