क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, लौरिया प्रखंड अंतर्गत अवस्थित उप स्वास्थ्य केंद्र डुमरा, तेलपुर, बसबरिया किराये के मकान में चल रहा है,2.क्या यह बात सही है कि उक्त उप स्वास्थ्य केंद्र में अपना भवन नहीं रहने के कारण समुचित रूप से इलाज नहीं हो पा रहा है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, लौरिया अंतर्गत उक्त उपस्वास्थ्य केन्द्रों में भवन निर्माण करानेे का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?