क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चम्पारण जिलान्तर्गत प्रखंड बगहा-2 स्थित नवरंगीया उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल +2 का भवन निर्माण हेतु विभाग द्वारा टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है, परंतु विद्यालय निर्माण के लिए चिन्हित सरकारी भूमि पर ग्रामीणों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे क्लास रूम नही होने से छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में कठिनाईयॉ हो रही है,यदि हाँ, तो सरकार कबतक अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराकर उक्त विद्यालय भवन निर्माण का कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?