क्या मंत्री,कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि सुपौल जिलान्तर्गत त्रिवेणीगंज विधान सभा क्षेत्र के किसान अधिक मात्रा में फल-सब्जी का उत्पादन करते हैं ;2.क्या यह बात सही है कि त्रिवेणीगंज प्रखंड में कोल्ड स्टोरेज नही रहने के कारण किसानों के द्वारा उत्पादित फल सब्जी सड़ गलकर बर्बाद हो जाता है;यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक हैं तो सरकार उक्त प्रखंड में कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?