क्या मंत्री,नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला के मोतिहारी प्रखंड निगम क्षेत्र में पतौरा में हिन्दू श्मशान की भूमि खाता नं0-02, खेसरा नं0-135 स्थित थाना नं0-197, जमाबंदी नं0-1355 है जो किसी व्यक्ति विशेष के द्वारा कब्जा किया गया है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त भूमि पर अवैध कब्जा होने के कारण आमजनों को शव जलाने में परेशानी हो रही है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक हैं , तो सरकार पतौरा के हिन्दू श्मशान भूमि को कब तक कब्जा मुक्त कराकर घेराबंदी कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?