क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि नालंदा जिला के एकंगरसराय स्थित 132 केवी विद्युत उपकेंद्र की वर्तमान क्षमता 80 MVA है, जो एकंगरसराय, हिलसा, इस्लामपुर एवं कराय परसुराय क्षेत्रों को विद्युत आपूर्ति हेतु प्रयाप्त नहीं है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त उपकेंद्र की अतिरिक्त क्षमता वृद्धि कराने का विचार रखती हैं, नहीं तो क्यों ?