क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बताने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिलांतर्गत सदर अस्पताल में वर्तमान में एनेस्थीसिया डॉक्टर की स्वीकृत तीन शिशु रोग विशेषज्ञ (पेडियाट्रिशियन) डॉक्टरों एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनी) विशेषज्ञ के पद रिक्त होने के कारण शल्य चिकित्सा, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएँ एवं सामान्य उपचार कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे है, यदि हाँ तो सरकार उक्त अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को दूर कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं, तो क्यों?