क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला अंतर्गत डेहरी अनुमंडलीय अस्पताल में एनेस्थीसिया चिकित्सा पद्धति हेतु कोई भी एनेस्थीसियोलॉजिस्ट प्रतिनियुक्त नहीं है, यदि हाँ, तो सरकार डेहरी अनुमंडलीय अस्पताल में कब तक एनेस्थीसियोलॉजिस्ट की प्रतिनियुक्ति कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?