क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत हरलाखी विधानसभा क्षेत्र के मधवापुर प्रखंड में विद्युत पोल एवं जर्जर तारों को बदलने के लिए विभाग द्वारा दो वर्ष पूर्व निविदा निकाली गई थी, जिसके क्रम में अभिकर्त्ता की बहाली भी की गई थी, बावजूद इसके विभागीय शिथिलता के कारण आज तक बिजली तार-पोल बदलीकरण का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है, जिसके कारण साहर दक्षिणी पंचायत के वार्ड नं॰-3, 4, पंचायत-तरैया, पिहवाड़ा एवं बिहारी पंचायत सहित दर्जनों जगह पर अप्रिय घटना होने की संभावना बनी हुई है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक मधवापुर प्रखंड के जर्जर विद्युत तारों एवं पोल को बदलने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?