क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि सारण जिलान्तर्गत मढ़ौरा नगर पंचायत के नेहा कुमारी की दिनांक 01/10/2021 को साँप काटने से मृत्यु हो गई तथा उक्त मृतिका नेहा कुमारी के परिजनों को अभी तक मुआवजा की राशि नहीं दी गई है,यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त मृतिका के आश्रित परिजनों को मुआवजा की राशि देने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?