क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला अन्तर्गत बरारी विधान सभा क्षेत्र के बरारी एवं कुर्सेला प्रखण्ड के क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ष गंगा नदी से बाढ़ आती है किन्तु उक्त प्रखंडों में बाढ़ राहत केन्द्र की स्थापना नहीं रहने के कारण बाढ़ राहत कार्य चलाने में काफी कठिनाई होती है, यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त प्रखण्डों में बाढ़ प्रभावित लोगों को स्थायी बाढ़ राहत केन्द्र स्थापित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?