क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नरकटियागंज अंतर्गत अवस्थित सभी 43 उप स्वास्थ्य केंद्रों का अपना भवन नहीं रहने के कारण समुचित रूप से इलाज नहीं हो पा रहा है,यदि हाँ तो सरकार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नरकटियागंज अंतर्गत उप स्वास्थ्य केद्रों में भवन निर्माण करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों ?