क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के चिरैया विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत चिरैया प्रखंड के सेमरा पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन नहीं रहने के कारण वहां के लोगों को प्राथमिक उपचार सहित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है,यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त पंचायत में उपस्वास्थ्य केंद्र का भवन बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?