क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-(1) क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला अंतर्गत डेहरी अनुमंडल अस्पताल के 50-60 किलोमीटर की परिधि में सरकारी ट्रॉमा सेंटर नहीं है,(2) क्या यह बात सही है कि डेहरी (रोहतास) जीटी रोड (एनएच-19) पर भीषण सड़क दुर्घटनाओं में यहाँ उन्नत ट्रॉमा सेंटर के अभाव में घायलों को वाराणसी या पटना ले जाने के क्रम में प्राणन्तक संकट का सामना करना पड़ता है,(3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक डेहरी अनुमंडलीय अस्पताल में उन्नत ट्रॉमा सेंटर स्थापित कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?