क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला के मनिहारी प्रखण्ड अन्तर्गत मनिहारी नगर पंचायत के मनिहारी गंगा घाट पर श्रावण मास, माघी पूर्णिमा, छठ पूजा के अवसर पर प्रतिवर्ष 30 से 40 लाख श्रद्धालु आते हैं, यदि हाँ, तो क्या सरकार मनिहारी घाट और पीर मजार मनिहारी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?