क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला अंतर्गत बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चाकंद का भवन काफी जर्जर एवं सुविधा विहीन रहने के कारण स्थानीय लोगों को उपचार करने में काफी कठिनाई होती है, यदि हाँ तो सरकार उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का आधुनिक सुविधायुक्त भवन निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?