क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के मोतिहारी में राज्य सरकार द्वारा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय बनाने का निर्णय लिया गया था, जिस संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव के स्तर से संचिका संख्या 11(7) दिनांक 21.4.22 के माध्यम से 603.68 करोड़ रूपये (छ: सौ तीन करोड़ अडसठ लाख रूपये) मात्र की स्वीकृति भी प्रदान की गयी है;2. क्या यह बात सही है कि लगभग 4 वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक चिकित्सा महाविद्यालय खोलने के क्षेत्र में कोई प्रगति नहीं हुयी है;3. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक छात्रहित एवं जनहित में उक्त कॉलेज खोलने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?