क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिला मुख्यालय से 50 कि.मी. दूर स्थित लकड़ी नबीगंज जिसके जनसंख्या 2 लाख एवं 35 कि.मी. गोरेयाकोठी जिसकी जनसंख्या आबादी 4 लाख है, के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) में स्त्री रोग, शिशु रोग एवं जेनरल सर्जन के एक-एक पद स्वीकृत है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त घनी आबादी वाले क्षेत्रों में विशेषज्ञों के पद रिक्त होने के कारण स्थानीय जनता को जेनरल सर्जरी, महिला रोग एवं शिशु रोग उपचार हेतु जिला अस्पताल या राज्य मुख्यालय (पटना) की लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और धन की हानि के साथ-साथ मरीजों को कठिनाई होती है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रिक्त विशेषज्ञों चिकित्सकों की पदस्थापना कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं तो क्यों ?