क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :क्या यह बात सही है कि मधेपुरा जिला अंतर्गत मुरलीगंज प्रखंड को प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र, भतखोड़ा भवनहीन है एवं जीतापुर पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र उपलब्ध नहीं है, जिससे मरीजों को काफी कठिनाई होती है,यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त स्वास्थ्य केंद्र में भवन एवं जीतापुर पंचायत में उपस्वास्थ्य केंद बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?