क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि नवादा जिलान्तर्गत प्रखण्ड-पकरीवरावॉ के ग्राम-बुधौली में पौराणिककाल से ही बौद्ध मठ, 10 एकड़ का तालाब, 52 कोठी-53 द्वार, दुर्गा मंडप इत्यादि भव्य ढंग से बना हुआ है;2. क्या यह बात सही है कि बुधौली के उक्त स्थलों की विशिष्ठता को देखते के लिये सालों भर पयर्टक आते रहते है, परन्तु पर्यटकों की सुविधा के लिये वहां कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है; तो क्या सरकार बुधौली को मूलभूत सुविधा के साथ पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने तथा बोधगया एवं राजगीर इत्यादि स्थलों में भ्रमण करने वाले पर्यटकों की बस बुधौली तक लाने की विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?