क्या मंत्री, सामान्य प्रशासन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे-1. क्या यह सही है दरभंगा जिला अंतर्गत बरगांव ओपी थाने में उन्नयन किये जाने के बाद भी इसका अपना भवन नहीं है; जिसके कारण विधि व्यवस्था संधारण के साथ-साथ थाना अभिलेख रख-रखाव में काफी कठिनाइयां हो रही है;2. क्या यह बात सही है कि सरकार द्वारा उक्त थाने के भवन निर्माण के लिए स्थल का चयन कर लिया गया है, मगर भवन निर्माण कार्य लंबित है;3. यदि उपर्युक्त खंडो का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार बड़गांव थाना के भवन निर्माण करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?