Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1937Starred Question Listed

परीक्षाफल का प्रकाशन

श्री आलोक कुमार मेहता (134) (उजियारपुर ) सामान्य प्रशासन विभाग 23 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, सामान्य प्रशासन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित टी.आर.ई.–3 (10+2) शिक्षक बहाली विज्ञापन संख्या–22/2024 विषय-इतिहास की परीक्षा में ई-सीरिज बुकलेट के क्रमांक संख्या-96 पर पूछे गये प्रश्न “द्वितीय विश्वयुद्ध समाप्त हुआ” था का प्रकाशित उत्तर कुंजी में “10 अगस्त,1945” बताया गया है, जबकि राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद एवं अन्य द्वारा प्रकाशित पुस्तक में द्वितीय विश्वयुद्ध समाप्ति की तिथि “02 सितम्बर,1945” अंकित है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त परीक्षा में गलत प्रश्नोत्तर में अंक कटौती के कारण काफी संख्या में अभ्यर्थी योग्यता सूची से बाहर हो गये है;(3.) यदि उपर्युक्त  खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं  क्या सरकार उक्त प्रश्न को सुधारकर औपबंधिक परीक्षाफल कबतक  प्रकाशित  कराने का विचार रखती हैं?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
23 फरवरी 2026
Member
श्री आलोक कुमार मेहता (134) (उजियारपुर )
Department
सामान्य प्रशासन
Ministry
सामान्य प्रशासन विभाग
MLA Profile
ALOK KUMAR MEHTA (134)
ALOK KUMAR MEHTA (134)
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Ujiarpur -Samastipur (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
03 Nov 1966
Address
Village-Mirzanagar Daudpur, Post-Mirzanagar, Via-Mahua Vaishali, District-Vaishali, Pin-844139