क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि कार्यपालक अभियंता, नई राजधानी, पथ प्रमण्डल, पथ निर्माण विभाग, पटना के पत्रांक - 502, दिनांक - 10.02.2026 के द्वारा अंचलाधिकारी, फुलवारीशरीफ, पटना को एन0एच0-30 सोरंगपुर से घाना कॉलोनी रोड, जगनपुरा चिपुरा रोड भाया-त्रिदेव मंदिर रोड का सरकारी भूमि का सीमांकन हेतु पत्र भेजने के उपरान्त भी आज तक सड़क का सीमांकन नहीं होने से सड़क निर्माण में विलम्ब हो रहा है; यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त पथ में सरकारी भूमि का सीमांकन का आदेश देते हुए विलम्ब के लिए दोषी पर कार्रवाई करना चाहती है, नहीं तो क्यों ?