क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि :-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला अर्न्तगत प्रखंड-पुनपुन के पंचायत लखना उत्तरी-पश्चिम के ग्राम बिजू विगहा में 36 बेड का प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र है परन्तु डाक्टर के नही बैठने से ग्राम वासियो को ईलाज हेतू लगभग 10 किलोमीटर दूर पुनपुन जाना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक पंचायत लखना उत्तरी-पश्चिम के ग्राम बिजू विगहा के प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र में दो डाक्टरो की प्रतिनियुक्ति कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यो ;