क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि मधेपुरा जिलान्तर्गत कुमारखंड प्रखंड के टेंगराहा पंचायत के सिकियाहा के ग्राम भोकराहा में पुलिस कैंप विगत २० वर्षों से चल रहा था जिसे तीन माह पूर्व हटा लिया गया है, जिस कारण असामाजिक तत्व एवं लूट-पाट की घटनाएँ बढ़ गयी है; यदि हाँ तो सरकार भोकरहा में कबतक पुलिस ओपी की स्थापना कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?