क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि मधेपुरा जिला अंतर्गत कुमारखंड प्रखंड के मचहा पक्की सड़क में आवासीय विद्यालय होते हुये डुमरिया के पक्की सड़क तक सड़क कच्ची है एवं आवासीय विद्यालय के निकट सुरसर नदी पर पुल नहीं रहने के कारण आमजनता को आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है; यदि हाँ तो सरकार उक्त कच्ची सड़क का पक्कीकरण एवं उक्त नदी पर पुल का निर्माण कार्य कब तक शुरु कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?