क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि मधेपुरा जिलान्तर्गत सिंहेश्वर से मधेपुरा जानेवाली रोड, राष्ट्रीय उच्च पथ-106 में नारियल विकास बोर्ड के पास से सुखासन जाने वाली चौराहे पर ट्रैफिक पोस्ट नहीं रहने के कारण विगत पन्द्रह वर्षों से दुर्घटनाएं होती रहती है, यदि हाँ तो सरकार उक्त चौराहे पर ट्रैफिक पोस्ट कबतक बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?