क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि मधेपुरा जिला अंतर्गत सिंहेश्वर प्रखंड के सिंहेश्वर बाजार के एनएच 106 शर्मा चौक से बिरैली होते हुए चौरा नहर पुल तक सड़क विगत 1- वर्षों से जर्जर हो गया है जिसके कारण आमजनता को आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है; यदि हाँ तो सरकार उक्त जर्जर सड़क का निर्माण कार्य कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?