क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला के बिक्रमगंज प्रखंड के थाना चौक के पास विगत 15 वर्षों से अधिक समय से अवैध बूचड़ खाना चलाया जा रहा है, जबकि गौ माता हिन्दू धर्म की आस्था का प्रतीक है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त अवैध बुचड़ख़ाना को कब तक बंद कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?