क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:1. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के जाले प्रखण्ड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जाले का नवनिर्मित भवन का उद्घाटन दिनांक 23.09.2024 को माननीय मंत्री द्वारा किया गया है, परंतु अब तक उक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिसूचित नहीं किया गया है ;2. क्या यह बात सही है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जाले में कुल 61 पद एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिंहवाड़ा में 62 पद स्वीकृत हैं जबकि वर्तमान परिवेश में जाले में मात्र 05 स्वास्थ्य कर्मी तथा सिंहवाड़ा में 16 स्वास्थ्य कर्मी कार्यरत है, जिसके कारण आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जाले को विभाग द्वारा अधिसूचित करने तथा उक्त दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वीकृत पदों के अनुरूप पदस्थापन कराने का विचार रखती है, यदि हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?