Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2193Starred Question Listed

निर्माण कराने

श्री प्रमोद कुमार सिंह (224) (रफीगंज) शिक्षा विभाग 24 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिलान्तर्गत मदनपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, छालीदोहर (सहियार) में कुल 375 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं;2. क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालय में आस-पास के 20 गांवों के दलित, महादलित परिवारों के बच्चे पढ़ते है, वर्तमान में उक्त विद्यालय में विद्यामान कुल 7 कमरें में 3 कमरें में कक्षा 1 से 8 एवं 3 कमरें में कक्षा 9 एवं 10 तथा शेष 1 कमरें में कार्यालय के कार्य का निष्पादन हो रहा है,3. क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालय में भवन के अभाव के कारण आस पास के गांव के कई बच्चे को 14-15 किमी दूर मदनपुर जाना पड़ता है;4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त विद्यालय में छात्र-छात्राओं के अनुपात में अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण कराने का विचार रखती है, यदि हां तो कबतक,नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
24 फरवरी 2026
Member
श्री प्रमोद कुमार सिंह (224) (रफीगंज)
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा विभाग
MLA Profile
PRAMOD KUMAR SINGH (224)
PRAMOD KUMAR SINGH (224)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Rafiganj - Aurangabad (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village-Kamat, PO-War, PS-Madanpur, District-Aurangabad