क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि मधेपुरा जिला के बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्वालपारा प्रखंड के सुखासन पंचायत में चकला पीतांम्बर गांव में विद्यालय नहीं रहने के कारण छात्र-छात्राओं को 4 किमी की दूरी तय करके अन्य विद्यालय जाना पड़ता है, यदि हां तो सरकार उक्त गांव में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय की स्थापना करानेे का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?