क्या मंत्री, परिवहन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना अंतर्गत फतेहपुरवाला, वार्ड नं0 -06 के निवासी श्री संजीत कुमार, उम्र 18 वर्ष, पिता -चंदेश्वर की मृत्यु अज्ञात वाहन के ठोकर से दिनांक 22.10.2023 को हुयी थी, जिसका ताजपुर थाना कांड सं0- 618/23 है एवं चन्दन साह, पिता रामबाबू साह, ग्रा0 - रहियाही , प्रखंड मोरवा की मृत्यु वाहन से ठोकर लगने के कारण दिनांक 31.07.2023 को हो गयी थी, जिसका ताजपुर थाना कांड संख्या- 379/23 है; एवंउक्त पीड़ितों के परिजनों को सरकारी मुआवजा राशि अभी तक नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय है; यदि हाँ तो सरकार उक्त पीड़ितों के परिजनों को कबतक मुआवजा देनेे का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?