क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि नालन्दा जिलान्तर्गत चण्डी प्रखण्ड के ग्राम पंचायत बेलछी के ग्राम चितर बिगहा में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चितर बिगहा संचालित है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालय में बच्चों की संख्या अधिक एवं कमरों की संख्या मात्र 03 है जिसमें एक कमरा कार्यालय बना है शेष 02 कमरा में ही कक्षा संचालित है जिससे पठ्न-पाठ्न में परेशानीयां होती है; जबकि अतिजर्जर भवन को तोड़कर खाता सं-319 एवं खेसरा सं0-772 में जमीन उपलब्ध है,3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चितर बिगहा में अतिरिक्त पाँच कमरा एवं चहारदीवारी के निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?