क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला के नगर परिषद शेरघाटी अंतर्गत सैकड़ों वर्ष प्राचीन दुल्हिन मंदिर के नाम से जाना जाता है जो करीब 10 एकड़ भूमि में फैला हुआ है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त दुल्हिन मंदिर में वास्तुकला का अद्वभुत नमूना है, जिसमें शहर की कई प्राचीन परम्पराएं शामिल है लेकिन देखभाल के बगैर मंदिर का अस्तित्व संकट में आ गया है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार दुल्हिन मंदिर को पर्यटक स्थान के रूप में विकसित करते हुए पर्यटन का दर्जा देने का विचार रखती है, यदि हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?