क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला अंतर्गत हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड हायाघाट के प्राथमिक विद्यालय चंचलनगर एवं प्रखंड बहेड़ी के उच्च माध्यमिक विद्यालय ददरवाड़ा, प्राथमिक विद्यालय मानोपुर में छात्रों की संख्या अधिक रहने एवं वर्ग कक्ष कम रहने के कारण छात्रों का दो पाली में पठन-पाठन कार्य संचालित किया जा रहा है जिससे छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने में कठिनाई होती है; यदि हाँ तो सरकार ऐसे विद्यालय को चिह्नित कर भवन निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?