क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला के मनिहारी प्रखण्ड अन्तर्गत धुरियाही पंचायत में प्राथमिक विद्यालय, लक्ष्मीपुर के तीन कमरे क्षतिग्रस्त हैं, दो ही कमरे में पढ़ाई की जा रही है, यदि हाँ, तो क्या सरकार वहाँ तीन कमरे के निर्माण का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?