क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला के डी0 एन0 कॉलेज, मसौढ़ी में तदर्थ शिक्षकों की नियुक्ति में यू0 जी0 सी0 के मानदंड का पालन नही किया गया है,(2) क्या यह बात सही है कि बिना मानदंड के नियुक्त तदर्थ शिक्षकों की नियुक्ति का पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय द्वारा त्रुटिपुर्ण अनुमोदन किया गया है, जिसे माननीय राज्यपाल सचिवालय के पत्रांक पी0पी0यू0-01-2025-403, दिनांक-11/03/2025 द्वारा इसे गलत मानते हुए तदर्थ शिक्षकों की नियुक्ति को निरस्त करने का निर्देश दिया गया है;(3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार राज्यपाल सचिवालय द्वारा दिए गए निर्देशो का अनुपालन करते हुए बिना अर्हता के नियुक्त तदर्थ शिक्षकों की नियुक्ति रद्द करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?