क्या मंत्री, परिवहन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि सारण जिला अंतर्गत दिघवारा प्रखंड के आमी से दिघवारा रेलवे ढाला, सितलपुर बाजार ,नयागांव बाजार ,गोपालपुर, गोविंदचक, सोनपुर होते हुए पटना तक जाने एवं आने के लिए कोई सरकारी बसों का परिचालन नहीं हैं, जिसके कारण छात्रों एवं यात्रियों को काफी समस्या होती है,यदि हाँ, तो सरकार उक्त मार्ग से सरकारी बसों का परिचालन कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?