क्या मंत्री, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि नासरीगंज, बिस्किट फैक्ट्री क्षेत्र, दानापुर, जिला-पटना, मास्टर प्लान एवं नगर परिषद अभिलेखों के अनुसार आवासीय क्षेत्र एवं ग्रीन जोन घोषित है ;2. क्या यह बात सही है कि भोला राम स्टील प्रा० लि०, नासरीगंज द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण के विरूद्ध प्राप्त शिकायत के आलोक में दानापुर, नगर परिषद एवं प्रखंड कार्यालय की संयुक्त जांच टीम द्वारा दिनांक-17.11.2025 को स्थल जांच की गई थी एवं जांच प्रतिवेदन जो नगर परिषद, दानापुर निजामत के पत्रांक-4478, दिनांक-24.11.2025 द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर को प्रतिवेदित है,मे शिकायतकर्ता का पक्ष सही पाया गया, परंतु जांच रिपोर्ट के आधार पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है ;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार प्राप्त प्रतिवेदन के आलोक में उक्त फैक्ट्री द्वारा फैलाए जा रहे ध्वनि एवं वायु प्रदूषण पर रोक लगाना चाहती है, हाँ, तो कब तक, नहीं, तो क्यों ?