क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के अंगीभूत इकाई महाकवि कालिदास सूर्यदेव त्रिमुहान, चन्दौना में PG की पढाई नहीं होती है ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त महाविद्यालय जाले विधानसभा में एकमात्र ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अंगीभूत इकाई का महाविद्यालय है तथा बड़ी संख्या में यहाँ छात्र-छात्रा पठन-पाठन करते है ;3.यदि उपर्यक्त खण्डो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार महाकवि कालिदास सूर्यदेव त्रिमुहान, चन्दौना महाविद्यालय में PG की पढाई आरम्भ कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नही तो क्यों ?