क्या मंत्री, खेल विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि सरकार राज्य के सभी प्रखडो के उच्च विद्यालय में एक खेल स्टेडियम का निर्माण कराने जा रही है;2. क्या यह बात सही है कि, अरबल जिला अंतर्गत कलेर प्रखण्ड के जयपुर उच्च विद्यालय प्रांगण में स्टेडियम निर्माण के संदर्भ में जिला द्वारा विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है, जो लंबित है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार उक्त उच्च विद्यालय के प्रांगण में खेल का स्टेडियम बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?