क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिलान्तर्गत वारिसनगर विधान सभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कादरचक, खानपुर तथा प्राथमिक विद्यालय , लोहसारी, रहुआ पूर्वी पंचायत, वासिनगर विद्यालय में विद्यालय भवन का निर्माण नहीं होने के कारण बच्चो को पठन-पाठन में कठिनाई होती है; यदि हाँ तो सरकार उक्त भवनहीन विद्यालयों में विद्यालय भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?