क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा द्वारा स्नातकोत्तर (एम.ए./एम. सी.) के सत्र 2024-26 के प्रथम पार्ट, सत्र 2023-25 के द्वितीय पार्ट तथा सत्र 2022-24 के चतुर्थ पार्ट की परीक्षा अभी तक नहीं लिया गया है, जिसके कारण छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है, यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त स्नातकोतर सत्रों की परीक्षा निष्पादित कर समयबद्ध कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?