Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2055Starred Question Listed

डिग्री महाविद्यालय की स्थापना

श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल (153) (गोपालपुर) उच्च शिक्षा विभाग 24 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि राज्य के प्रत्येक प्रखंड में डिग्री महाविद्यालय खोलने की योजना है;2. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिले के रंगरा प्रखंड अंतर्गत  डिग्री कॉलेज नहीं रहने के कारण उक्त एवं आस-पास के प्रखंडों के छात्र-छात्राओं की उच्च शिक्षा प्राप्त करने वालों की संख्या कम है तथा उक्त क्षेत्र के छात्र-छात्राएं गरीबी एवं हर साल बाढ़ के कारण बाहर जाकर पढाई नहीं कर पाते है;3. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिले के रंगरा प्रखंड अंतर्गत पंचायत – तिनतंगा दियारा दक्षिण के गाँव – झल्लुदास टोला में सरकारी जमीन उपलब्ध है;4.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार भागलपुर जिले के रंगरा प्रखंड अंतर्गत पंचायत – तिनतंगा दियारा दक्षिण के गाँव–झल्लुदास टोला में उपलब्ध सरकारी जमीन पर डिग्री महाविद्यालय की स्थापना कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
24 फरवरी 2026
Member
श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल (153) (गोपालपुर)
Department
उच्च शिक्षा
Ministry
उच्च शिक्षा विभाग
MLA Profile
SHAILESH KUMAR ALIAS BULO MANDAL (153)
SHAILESH KUMAR ALIAS BULO MANDAL (153)
Council of Ministers
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Gopalpur - Bhagalpur (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village- Raghopur, Police Station- Kharik Bazar, Police Station- Kharik, Via- Naugachhiya, District- Bhagalpur