क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतालाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि कैमुर जिलान्तर्गत दुर्गावती मुख्य नहर की कुल लम्बाई 34.87 कि.मी. है, मुख्य नहर से कुल 09 वितरणियाँ एवं 01 लघु नहर निकलती है, जिसकी कुल लंबाई 82.23 कि.मी. है, जिसमे दुर्गावती मुख्य नहर से 800 हेक्टेयर एवं सभी वितरणियों से 18150 हेक्टेयर कुल मिलाकर 18950 हेक्टेयर में खेतों की सिंचाई होती है;2. क्या यह बात सही है कि र्दुगावती मुख्य नहर एवं सभी वितरणियों के पक्कीकरण नहीं होने से Seepage loss होने से सभी वितरणियों के अन्तिम बिन्दु तक पानी नहीं पहुँच पाता है तथा पानी के बहाव में रुकावट होता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार दुर्गावती मुख्य नहर एवं वितरणियों को पक्कीकरण करने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं, तो क्यों?