क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला के पकड़ीदयाल प्रखंड अंतर्गत चोरमा पंचायत में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अकौना में भवन एवं चहारदीवारी नहीं रहने के कारण छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में असुविधा होती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त उत्क्रमित मध्य विद्यालय में भवन तथा चहारदीवारी का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?