क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही हैं कि DMCH दरभंगा के न्यू सर्जिकल भवन और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में करोड़ों की लागत से दो अत्याधुनिक लॉन्ड्री यूनिट होने के बावजूद, 15 मई 2025 से कपड़ों की धुलाई पटना की निजी एजेंसी से कराई जा रही है;2.क्या यह बात सही है कि DMCH में स्थानीय एजेंसी से धुलाई कराने पर पहले प्रति माह ₹8-10 लाख खर्च होते थे, जो अब पटना की एजेंसी को देने पर बढ़कर ₹50-55 लाख प्रति माह हो गए हैं ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार मरीजों के हित और सरकारी राशि के दुरुपयोग को रोकने के लिए इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, हां तो कबतक नहीं तो क्यों ?