Back to Legislative Questions Repository
Q.No 648Starred Question Listed

तारों को छतों से हटाकर

श्री शुभानंद मुकेश (155) (कहलगांव ) ऊर्जा विभाग 24 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तर्गत कहलगॉंव प्रखंड अंतर्गत के भोलसर पंचायत के ग्राम-नया टोला भोलसर (वार्ड नं०-08) में ग्रामीणों के घरों की छतों के ऊपर 11,000 वोल्ट (11 KV) की हाई-टेंशन बिजली की तार गुजरने के कारण लगातार अप्रिय घटनाएँ घट रही हैं और जान-माल का गंभीर खतरा बना हुआ है;2.क्या यह बात सही है कि उक्त तारों के कारण स्थानीय ग्रामीणों को अपने घरों के ऊपर निर्माण कार्य कराने में समस्या आ रही है, जबकि मकानों के आगे 20 फीट की दूरी पर गाँव की पक्की पी०सी०सी० (P.C.C.) सड़क उपलब्ध है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार जनहित और सुरक्षा को देखते हुए उक्त तारों को छतों से हटाकर सड़क के किनारे शिफ्ट कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
24 जुलाई, 2026
Member
श्री शुभानंद मुकेश (155) (कहलगांव )
Department
ऊर्जा
Ministry
ऊर्जा विभाग
MLA Profile
SHUBHANAND MUKESH (155)
SHUBHANAND MUKESH (155)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Kahalgaon - Bhagalpur (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Chaudhary Tola, A. - Kahalgaon, Post - Kahalgaon, Thana - Kahalgaon, District - Bhagalpur, Bihar