क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1. क्या यह बात सही है, कि पूर्णियाँ जिला अन्तर्गत बैसा प्रखंड के मालोपाड़ा पंचायत के वार्ड नं0-11 एवं वार्ड नं0-08 में बिजली तार जर्जर है ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त दोनों वार्ड में उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण पूर्व से अधिष्ठापित ट्रांसफार्मर में भार क्षमता अधिक होने से विद्युत आपूर्ति नियमित नहीं मिल पाती है ;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त वार्डों में बिजली तार बदलने एवं अतिरिक्त ट्रांसफार्मर अघिष्ठापित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यो?